एल्बम ‘दिल-से-दिल तक’ के माध्यम से कोविड पीड़ितों को मदद

एल्बम ‘दिल-से-दिल तक’ के माध्यम से कोविड पीड़ितों को मदद

कोलकाता: बॉलीवुड और लोकप्रिय संगीत के बीच पुल का काम करते हुए मनोरंजन और खेल गुरु शैलेंद्र सिंह ने ‘दिल-से-दिल तक’ संगीत एल्बम का संगीत और वीडियो निदेशक बनने की जिम्मेदारी ली है। इस तरह की उनकी यह पहली रचनात्मक कोशिश है, एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार।

बॉलीवुड के इस स्वतंत्र संगीत एल्बम में 10 अलग-अलग शैलियों के 10 गाने हैं। हर एक का अपना अलग वीडियो होगा। इस एल्बम में भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक साथ लाया जा रहा है। इसमें नये और युवा कलाकार होंगे। इस बहुत प्रतीक्षित एल्बम के लिए एक 200 कलाकारों की अभूतपूर्व टीम बनायी गयी हैं।

पहला गीत, ‘ज़िया’ शुक्रवार को जारी किया गया। एक नया गीत अगले शुक्रवार को जारी किया जायेगा। इस अद्वितीय एल्बम से उत्पन्न आय का उपयोग ‘मॅजिक बस फाऊंडेशन’ के माध्यम से कोविड-19 महामारी प्रभावित बच्चों की मदद के लिए किया जाएगा, प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार।

‘दिल-से-दिल’ का मकसद अनेकानेक कलाकारों को एक साथ लाकर बॉलीवुड का पहला स्वतंत्र और स्टैंड-अलोन संगीत एल्बम तैयार करना है,जो प्रिय बालीवुड की नाटकीयता और स्टोरी टेलिंग से भरपूर हो।

‘दिल से दिल तक’ बॉस इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। शैलेंद्र सिंह संगीत और वीडियो निदेशक हैं। अंजना अंकुर सिंह संगीतकार हैं। अर्शद खान फोटोग्राफी के निदेशक हैं। दिनेश माली ने संगीत वीडियो संपादित किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *