नीविया इंडिया ने लॉन्च किया नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच 2021

नीविया इंडिया ने लॉन्च किया नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच 2021

कोलकाता: आज जेनरेशन जेड के उपभोक्ता कल के ट्रेंड स्‍थापित कर रहे हैं और देश के भविष्य को आकार दे रहे हैं। वह सक्रिय रूप से चाहते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए। वह अपने-अपने क्षेत्र में खास विचारधारा रखने वाले लीडर के तौर पर उभरना चाहते हैं। भविष्य के इन महत्‍वाकांक्षी इंफ्‍लुएसर्स को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने के उद्देश्य से नीविया इंडिया ने नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच 2021 के लॉन्च की घोषणा की है।

यह पूरी तरह से नई पहल है, जिससे कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को कंटेंट क्रिएटर बनने में मदद मिलेगी। उन्‍हें सही संसाधनों और अवसरों से सशक्‍त बनाने के उद्देश्‍य के साथ, नीविया इंडिया ने उभरते भारत के उदीयमान इंफ्‍लुएंसर्स के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए संभावनाओं के नए दरवाजे खोले हैं। 

कॉलेज जाने वाली लड़कियों की 4 अनूठी छवियों – फैशनिस्टा, स्पोर्टी, एंटरटेनर और स्मार्टी का जश्‍न मनाने के लिए 4 आकर्षक डिजाइनों में नीविया सॉफ्ट कॉलेज एडिशन पैक के लॉन्च के बाद यह पहल की गई। आपकी त्वचा को कोमल बनाने और आपको तुरंत ताजगी का अहसास देने के लिए, यह लिमिटेड एडिशन नीविया सॉफ्ट पैक आपके नजदीकी स्टोर्स और सभी प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

नीविया इंडिया के मार्केटिंग निदेशक अजय सिम्हा ने कहा, “आजकल जेनरेशन जेड उपभोक्ताओं में डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का काफी जुनून है। इन नौजवानों के अपना सफर शुरू करने के लिए मार्गदर्शन, संसाधन और प्लेटफॉर्म चाहिए। त्वचा की देखरेख से से परे वास्‍तव में एक केयरिंग ब्रांड के तौर पर, हमारा उद्देश्य कंटेंट क्रिएटर्स की भविष्य की पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन और सलाह देना है। भारत के उभरते हुए पसंदीदा स्किन केयर ब्रैंड के साथ नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच हमारी कई पहलों में से एक है। इससे हम देश भर के कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ और ज्यादा सार्थक ढंग से जुड़ पाएंगे।”

महत्‍वाकांक्षी इंफ्‍लुएंसर्स को सिलेब्रिटी और ब्रैंड के फेस तापसी पन्नू के नेतृत्व में 4  सबसे प्यारी, लोकप्रिय और अपने-अपने क्षेत्र में जानी-पहचानी हस्तियों, मृणाल पांचाल, नगमा मिराजकर, अबिगेल पांडे और नेहा डूडल्स से मागर्दर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही वह अपने अनुभव के साथ किसी खास फील्ड में आगे बढ़ने की टिप्स और ट्रिक्स भी शेयर करेंगे।

देश भर में कॉलेज की लड़कियों को इसमें जीत हासिल करने के लिए केवल अपने कौशल और हुनर की एक इंस्टाग्राम रील बनानी होगी। 100 विजेताओं को बतौर 2021 के नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच के रूप में चुना जाएगा। इन विजेताओं को प्रभावशाली हस्तियों के साथ एक मास्टर क्लास करन का मौका मिलेग। उन्हें कंटेंट क्रिएशन के लिए सबसे जरूरी स्टार्टर किट भी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें प्रोफेशनल फोटोशूट समेत नीविया इंडिया के साथ साझेदारी का भी मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *