सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि के रूप में उनकी बायोपिक की ऑनलाइन स्क्रीनिंग

सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि के रूप में उनकी बायोपिक की ऑनलाइन स्क्रीनिंग

मुंबई: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और महान कवयित्री, सरोजिनी नायडू जिन्हे भारत की कोकिला के नाम से भी जाना जाता था, उनकी 141 वीं जयंती 13 फ़रवरी, 2021 को मनाई जा रही है।

फिल्म प्रभाग उनको श्रद्धांजलि के रूप में उनकी बायोपिक “सरोजिनी नायडू – द नाइटिंगगैल ऑफ इंडिया” (21 mins / English /1975/ बी.डी गर्ग) की ऑनलाइन स्क्रीनिंग, अपने वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल पर दिन भर आयोजित करेगा।

यह फिल्म सरोजिनी नायडू जो की एक महान स्वतंत्रता सेनानी और एक भारतीय राज्य की पहिली महिला राज्यपाल थी, उनकी जीवनी और उनसे जुडी जानकारी को अधिक उजागर करेगी । इस फिल्म में सरोजिनी नायडू जब एशियाई संबंध सम्मेलन को संबोधित कर रहीं है, उस  भाषण का एक हिस्सा भी शामील है ।    

13 फ़रवरी, 2021 को 24 घंटे के लिए इस बायोपिक के दृश्यावलोकन हेतू फिल्म प्रभाग की वेबसाइट https://filmsdivision.org/पर लॉग ऑन करें और डॉक्युमेंट्री ऑफ द वीक पर क्लिक करें या फिर फिल्म प्रभाग के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/user/FilmsDivision पर इस फिल्म का अनुसरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *