डाबर रेड पेस्ट ने शुरू किया नया अभियान ‘देश का लाल’

डाबर रेड पेस्ट ने शुरू किया नया अभियान ‘देश का लाल’

कोलकाता: डाबर रेड पेस्ट ने एक नया अभियान “देश का लाल“ शुरू किया है। नया अभियान “देश का लाल“ दिखाता है कि कैसे ये रेड पेस्ट देश भर में एक परिवार के सदस्य की तरह है। इस अभियान में दिखाया गया है कि किस तरह से भारत के सभी क्षेत्रों में, अलग अलग भाषाओं और संस्कृतियों से आने वाले भारतीयों द्वारा ब्रांड को अपनाया है और ये उनके जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।

35 करोड़ भारतीयों के लिए पसंदीदा टूथपेस्ट ब्रांड होने के नाते, यह अभियान उस भरोसे को सलाम करता है जिसे उपभोक्ताओं ने ब्रांड में दोहराया है। इस अभियान के साथ, डाबर रेड ने अपने 35 करोड़ और बढ़ते उपभोक्ताओं को डाबर रेड पेस्ट को सही मायने में ’देश का लाल’ बनाने के लिए धन्यवाद दिया। यह पूरे परिवार के अच्छे मौखिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में डाबर रेड पेस्ट की भूमिका पर भी प्रकाश डालता है।

डाबर इंडिया लिमिटेड, मार्केटिंग हेड-ओरल केयर, हरकवल  सिंह ने कहा, “हम उन सभी ग्राहकों के आभारी हैं जिन्होंने इसे संभव बनाया है। उनकी वजह से ही आज डाबर रेड पेस्ट देश की नंबर 1 आयुर्वेदिक टूथपेस्ट है। डाबर हर घर के स्वास्थ्य और तंदरूस्ती के लिए समर्पित होने के अपने उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है। मौखिक स्वच्छता फिट और स्वस्थ होने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस उद्देश्य के साथ डाबर रेड को सुयोजित किया गया है और इसे ग्राहकों तक पहुंचा गया है। इस प्रकार ये आज 35 करोड़ भारतीयों का पसंदीदा ब्रांड बन गया है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यह अभियान उस भरोसे को सलाम करता है, जिसे उपभोक्ताओं ने ब्रांड में बार-बार और लगातार दर्शाया है।“

अभियान से यह भी पता चलता है कि ये बेहद लोकप्रिय डाबर रेड पेस्ट मां, बहनों, सैनिकों और सभी आम आदमियों के लिए उनका प्यारा ‘लाल’ है। ‘लाल’, जो न केवल रंग ‘लाल’ बूटीज को दर्शाता है, जो भारतीयों द्वारा भी व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि अपनी खुशियां व्यक्त करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। नया अभियान टीवी स्क्रीन और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: