केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से लड़ेंगी चुनाव

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से लड़ेंगी चुनाव

अगरतला/कोलकाता: त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कुल 60 सीटों में से 48 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होने हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है और वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रतिमा भौमिक को मैदान में उतारकर राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया। भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं। बता दे, उन्होंने राज्य में संगठन बनाने के लिए कड़ी मेहनत की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *