‘भारत में मां दुर्गा का सबसे बड़ा डिजिटल मौज़ेक पिक्चर’ तैयार करने का रिकॉर्ड बनाया गया

‘भारत में मां दुर्गा का सबसे बड़ा डिजिटल मौज़ेक पिक्चर’ तैयार करने का रिकॉर्ड बनाया गया

कोलकाता: आईटीसी के आशीर्वाद आटा ने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया है। आशीर्वाद आटा द्वारा आयोजित एक बड़े अभियान में 16,772 गृहणियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और इनके द्वारा भेजी गई फोटो एन्ट्रीज़ से ‘भारत में मां दुर्गा का सबसे बड़े डिजिटल मौज़ेक पिक्चर’ तैयार करने का रिकॉर्ड बनाया।

आशीर्वाद आटा ने बहुमुखी नारी शक्ति का उत्सव मनाने के लिए अपने कैंपेन ‘एटा अमार मां’ को दुर्गा पूजा तक आगे बढाते हुए ‘अमार मां, अमार दुर्गा’ लॉन्च किया था।

‘अमार मां, अमार दुर्गा’ अभियान का उद्देश्य महिलाओं के विभिन्न अवतार और उनकी अथक ऊर्जा को सम्मानित करना था, जिसे दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के जरिये दर्शाया गया। इन गतिविधियों में सबसे अधिक उत्साहपूर्ण हिस्सेदारी उस गतिविधि को मिली जिसमें एक महिला के आधुनिक अवतारों तथा विभिन्न भूमिकाएं निभाने की उसकी क्षमता का प्रदर्शन करना था। इसके लिए बाघ बाज़ार, सिंघी पार्क, दमदम पार्क और बारिशा क्लब जैसे कोलकाता के मशहूर पंडालों में फोटो-बूथ लगाए गए थे।

सोशल मीडिया पर भी इस गतिविधि को भरपूर प्रतिसाद देखने को मिला, जहां 2000 से अधिक महिलाओं ने अपने घरों से अपनी तस्वीरें भेजी। दूरदराज़ के इलाके से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और साथ ही आयोजन में विभिन्न वर्गों के समावेश हेतु आशीर्वाद ने कोलकाता के चुनिंदा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस में फोटो-ऑपरचुनिटी जोन्स लगाकर इस उत्सव को लोगों के घरों के करीब पहुंचाया।

इस आयोजन का यही उद्देश्य था कि एक महिला के मां वाले स्वरूप का उत्सव मनाया जाए क्योंकि माताओं को ही मां दुर्गा का सबसे करीबी अवतार माना जाता है, और कोलकातावासी भी इस सोच के साथ पूरे दिल से जुड़े। इसके लिए पंडाल आयोजकों और रेडियो चैनल्स ने भी आशीर्वाद आटा से हाथ मिलाया और ‘अमार मां, अमार दुर्गा’ कैंपेन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए कैंपेन के संदेश को शहर के कोने-कोने तक पहुंचाने में मदद की।

आशीर्वाद ने त्यौहारों की खुशियां बांटने के साथ ही परंपराओं और लोगों को एकजुट बनाने का प्रयास करते हुए शहर के दो वृद्धाश्रम बिधान आनंदा आश्रम और शांति निलय वेलफेयर सोसाटी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी इस उत्सव का आयोजन किया। यहां के निवासी अपने मित्रों और परिजनों से दूर रहते हैं और मौजूदा परिस्थिति में सुरक्षा के लिहाज से बाहर नहीं निकल सकते। इसी के मद्देनजर आशीर्वाद ने इन वृद्धाश्रमों में ही पंडाल का अनुभव तैयार किया। इसके साथ ही यहां अष्टमी के दिन बाघ बाजार सार्बोजोनिन से अंजली की लाइव स्ट्रीमिंग, और धुनुची डांस कार्यक्रम का लाइव आयोजन भी किया, जिसमें यहां के वृद्ध नागरिकों ने खूब आनंद उठाया और दुर्गा पूजा के पारंपरिक भोग का स्वाद भी चखा। इस तरह से इन वृद्धाश्रमों के निवासियों के लिए भी इस बार की दुर्गा पूजा यादगार बन गई।

इस पहल पर बात करते हुए आईटीसी के प्रवक्ता ने कहा, “आशीर्वाद आटा ब्रांड को यह अच्छी तरह पता है कि कोलकाता के लोगों के लिए दुर्गा पूजा उत्सव का क्या महत्व है। एक जिम्मेदार ब्रांड होने के नाते, इस वर्ष हमारा यही प्रयास रहा कि मातृत्व की भावना का उत्सव मनाएं, जिसे मां दुर्गा के सबसे करीबी अवतार के रूप में देखा जाता है। इसलिए, हमने कोलाकाता निवासियों के लिए इस त्यौहार की खुशियां बढ़ाने का जिम्मा उठाया और साथ ही सभी अनिवार्य सोशल डिस्टेन्सिंग नियमों का पालन भी किया। इस आयोजन के तहत कई दिलचस्प गतिविधियां आयोजित की गई, जिसने त्यौहारों के उत्साह में पूरे कोलकाता के लोगों को एक साथ जोड़ा। चाहे वो पंडाल हो, रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन या फिर वृद्धाश्रम, हमने अपने अनोखे तरीके से त्यौहार के उत्साह को जीवंत बनाया। इसके लिए हम कोलकाता के लोगों को दिल से धन्यवाद देना चाहेंगे, जिन्होंने हमारे इस आयोजन को बड़ी सफलता दिलाने में मदद की है। इसके साथ ही, उन लोगों को भी खास श्रेय जाता है जो खुद से आगे बढ़कर घर की गृहणियों की विभिन्न भूमिकाओं का सम्मान करने में शामिल हुए। लोगों की भागीदारी से ही यह सुनिश्चित किया जा सका कि हम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज करा सकें।”

इस महा अभियान में 16,750 से अधिक फोटो एंट्रीज़ प्राप्त हुई, जिन्हें वास्तविक समय में एक साथ जोड़कर 5 दिनों में मां दुर्गा का 8 फीटx12 फीट आकार का एक डिजिटल मौज़ेक तैयार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *