एशियन पेंट्स ने कलर और वॉलपेपर ऑफ द ईयर पेश किया

एशियन पेंट्स ने कलर और वॉलपेपर ऑफ द ईयर पेश किया

कोलकाता: एशियन पेंट्स कलरनेक्स्ट अपने 19वें संस्करण में भारतीय उपमहाद्वीप में भविष्य के ट्रेंड के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यह कलर और डेकोर ट्रेंड पर असाधारण नजरिया पेश करता है, जो आगे चलकर एक मिसाल बन सकता है।

साल के सामाजिक-सांस्कृतिक ट्रेंड पर रिसर्च कर और कलर, डिजाइन और लाइफस्टाइल के प्रभाव को मद्देनजर रखते हुए, कलरनेक्स्ट 2022 ने साल के सबसे प्रतीक्षित ट्रांसेन्‍डेंट पिंक (शेड कोड-क्लीमेटिस पिंक एन, के048) को कलर ऑफ द ईयर और लोटस एंड स्टिल्ट्स को वॉलरपेपर ऑफ द ईयर घोषित किया है।

कलरनेक्स्ट की रिसर्च के अनुसार, 2022 में लोगों का मूड चुनौतियों का मुकाबला करने का और उनके सामने अडिग रहने का है। यह भावना एशियन पेंट्स कलर ऑफ द ईयर, ट्रांसेन्‍डेंट पिंक के रूप में प्रतिध्वनित की गई है, जिससे खूबसूरत और अद्भुत बदलाव का जश्न मनाया जाता है।

कलरनेक्स्ट ने वास्तुकला, आंतरिक सज्जा, फैशन, समाजशास्त्र और अन्य कई शाखाओं के विशेषज्ञों के नजरिए से रंग, सामग्री, बनावट और फिनिश के रुझानों का एक व्यापक पूर्नानुमान पेश किया है। कंपनी बड़े पैमाने पर उपमहाद्वीप के लिए बड़े पैमाने पर कलर को डिजाइन करती है। कलरनेक्स्ट ट्रेंड्स का काफी प्रभाव देखा जाता है। 2003 से रंगों और सजावट के ट्रेंड की यह सबसे बड़ी भविष्यवाणी में से एक है।

2022 के लिए लोगों के उत्साह और मूड में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए लोटस एंड स्टिल्ट्स को वॉलरपेपर ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। नल सरोवर झील की प्राकृतिक छटा और वहां आने वाले प्रवासी पक्षियों को आकर्षक वॉलपेपर के पैटर्न में सजाया गया है।

एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगले ने कहा, “कलरनेक्स्ट 2022 पूरी तरह से नए रंगों को अपनाने और उसको अपने घरों और दफ्तरों का सजावट में जगह देने के संबंध में है। चार नए ट्रेंड्स वी/अस, होप यू आर वेल, आर्टिफाई और सोलो कॉमर्स स्वीकृति, सहानुभूति, आत्मविश्वास, समुदाय के समर्थन और सयोग से अलग तरह की वास्तविकता को अपनाने की और इशारा करता है। ट्रांसेन्‍डेंट पिंक निश्चित रूप से हम सभी को जिंदगी में सामान्य रंगों से ऊपर उठने की प्रेरणा देता है और जीवन के नए कैलिडोस्कोप के पूरी तरह से नए संसार को खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

उपभोक्ताओं के लिए नए-नए ट्रेंड्स और रंगों से अपने घरों और ऑफिसों को सजाने और डिजाइन करने के लिए एशियन पेंट्स ने कलरनेक्स्ट 2022 की थीम कलर ऑफ द ईयर की तर्ज पर डेकोर, फर्नीचर और फर्निशिंग के अपने नए कलेक्शन का निर्माण किया है।

एशियन पेंट्स के विशेष रूप से डिजाइन किए गए उत्‍पादों का नया और विशेष रूप से बनाया गया कलेक्शन लोगों के देखने के लिए उपलब्ध है। वह कलरनेक्स्ट की वेबसाइट के शॉप पेज से इसकी खरीदारी भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *